Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ की तीन बेटियां

   बिलासपुर। हांगकांग मे 21 मई से एक जून तक होने तीसरी महिला बेसबाल एशिया कप होगा। भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ की तीन बेटियां भी अपने खेल का जौह...

 

 बिलासपुर। हांगकांग मे 21 मई से एक जून तक होने तीसरी महिला बेसबाल एशिया कप होगा। भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ की तीन बेटियां भी अपने खेल का जौहर दिखाएंगी। एशिया कप को लेकर देशभर की निगाहें हैं। भारतीय बेसबाल संघ के द्वारा पहला चयन ट्रायल जयपुर राजस्थान मे 13 से 15 मार्च तक आयोजित किया गया था। जिसमे देश भर से अलग अलग राज्यों से 200 लगभग महिला बेसबाल खिलाड़ी ने भाग लिया। जिसमे छत्तीसगढ़ से तीन महिला खिलाड़ी अंजलि खलखो, बिलासपुर से नेहा जायसवाल, कोरबा से सृष्टि तखतपुर से इस ट्राइयल मे शामिल हुई। उनके प्रदर्शन हिटिंग , पिचिंग , फील्डिंग एवं मैच टेम्प्रेमेंट के जरिये 27 महिला खिलाड़ियों का चयन उनके उम्दा प्रदर्शन के आधार पर दूसरे चयन ट्रायल कैंप के लिए किया गया जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब मे 12 से 27 अप्रैल आयोजित किया गया। उसमे से भी उत्कृष्ट 18 महिला खिलाड़ियों का चयन कर फाइनल इंडिया बेसबाल महिला टीम का कोचिंग कैंप लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी पंजाब मे आठ मई से 18 मई तक लगाया गया। भारतीय बेसबाल संघ ने टीम की घोषणा कर भारतीय बेसबाल महिला टीम तैयार की जिसमे प्रदेश के तीनो महिला खिलाड़ियों ने अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन कर इंडियन टीम मे अपनी जगह बनाई। छत्तीसगढ़ बेसबाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक शैलेश पांडेय ने हर्ष जताया कहा हमारे शहर के लिए बड़े गर्व की बात है की लगातार हमारे नगर की बेटियों एवं महिला खिलाड़ियों का खेल मे इस तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे आने वाले खेल की उज्वल भविष्य दिखता है। मै आशा करता हु की खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करे और देश के लिए मैडल जीत कर लाए।

No comments