Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, March 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पांच मिनट के भीतर दो महिलाओं से लूट, तीसरी प्रयास में हुए असफल

 बिलासपुर । तोरवा क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने आतंक मचाते हुए दो महिलाओं के गले से सोने की छीन ली। वहीं, एक अन्य महिला के गले से सोने की ...

 बिलासपुर । तोरवा क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने आतंक मचाते हुए दो महिलाओं के गले से सोने की छीन ली। वहीं, एक अन्य महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। दस मिनट के भीतर हुए घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता से जांच शुरू कर दी। इसके बाद भी लुटेरों का पता नहीं चल पाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। तोरवा के मातेश्री कालोनी ग्रीन वैली अपार्टमेंट में रहने वाले महिपाल सिंह बौद्ध रेलवे में सीडीएमएस हैं। उनकी पत्नी सुमलता सोमवार की शाम खरीदारी के लिए बुधवारी बाजार गई थी। रात आठ बजे वे सत्य सांई मंदिर के पास पहुंची थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक उनके पीछे आए। युवकों ने महिला के गले से सोने की छीन ली। महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रेलवे कर्मी अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंचे। थाने में महिला ने घटना के संबंध में बताया। इसी बीच रेलवे जीएम आफिस के पास रहने वाली पीवी शोभना भी लूट की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। महिला ने बताया कि बुधवारी बाजार के पास ही बाइक सवार युवकों ने उनके गले से सोने की चेन लूट। पुलिस दोनों महिलाओं से लुटेरों की जानकारी ले रही थी। इसी बीच तोरवा धान मंडी के पास रहने वाली पी सावित्री भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। महिला ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया। दस मिनट के भीतर तीन जगहों पर लूट का मामला सामने आने पर पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। जवानों ने अलग-अलग जगहों से सीसीटीवी के फुटेज लिए हैं। इसके अलावा आसपास लोगों से पूछताछ कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

दिल्ली रवाना होने से पहले साय बोले निगम मंडलों में जल्द होगी...

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमं...

जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति...

राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग: ...

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्...

महाराष्ट्र मंडल ने किया सचिन तेंदुलकर का सम्मान

रायपुर मेयर मीनल चौबे ने MIC मेंबर की घोषणा की

विधायक ओंकार साहू नें ग्राम सोरम के फाग गीत समारोह में बजाय...