Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, March 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर डकैती और लूट

   रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में दो दिन में दो बड़ी वारदात हो गई। आधी रात को एक आटो ड्राइवर को घेरकर बेखौफ बदमाशों ने लूट लिय...

 

 रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में दो दिन में दो बड़ी वारदात हो गई। आधी रात को एक आटो ड्राइवर को घेरकर बेखौफ बदमाशों ने लूट लिया। कैश के साथ उनका आटो भी ले गए। दूसरी घटना में रावांभाठा के एक फैक्ट्री में डकैती हो गई। हथियारबंद लोग फैक्ट्री में घुसे और सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लाखों का माल लेकर भाग निकले। दोनों मामले के आरोपियों को खमतराई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे रिकवरी के लिए पूछताछ की जा रही है। पहली घटना रावांभाठा के इंडस टावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की है। गार्ड सुपरवाइजर नरेश कुमार चौबे शुक्रवार-शनिवार की रात फैक्ट्री में ड्यूटी पर थे। उनके साथ सनत कुमार और दिनेश कुमार झारिया भी ड्यूटी में थे। रात करीब सवा 2 बजे दीवार और गेट फांदकर 4 लोग भीतर घुस गए। चारों को नरेश ने मना किया, तो तीन युवक उससे उलझ गए। चौथे युवक ने भीतर से गेट खोल दिया। इसके बाद कुछ और युवक भीतर घुस गए। गाली-गलौज करते हुए युवकों ने तीनों गार्ड को चाकू दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। उनके आंख और हाथ को बांध दिया। इसके बाद बाहर से पिकअप वाहन लेकर आए। उसमें एलसीयू 27, डीजी बैटरी 12, डीवीआर 1, मिराकी डिवाइस 2, वाइफाइ डिवाइस 2, मिराकी पावर कार्ड आदि सामान भरकर ले गए। इसके अलावा अन्य सामान में तोड़फोड़ किया। आरोपी आपस में एक-दूसरे को फिरोज खान, काली जोगी, चंदन जोगी, तुषार महंत बुला रहे थे। उनके साथ अन्य लोग भी थे। आरोपी कार में आए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। बैजनाथपारा निवासी परवीन श्रीवास किराए से ई-रिक्शा चलाता है। रविवार-सोमवार की रात करीब 12.30 बजे घड़ी चौक से सवारी लेकर भनपुरी गया था। सवारी उतारने के बाद लौट रहा था। इस दौरान खमतराई बाजार के पास रात करीब 1.30 बजे विनोद साहू, आयुष दास, मंचु उर्फ डाकेश्वर दास, कन्हैया यादव ने उन्हें रोक लिया। उनके पास डंडा था। चारों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट की। इसके बाद उनके जेब से 4 हजार रुपए निकाल लिया। इसके बाद उनका ई-रिक्शा लेकर सन्यासीपारा की ओर भाग निकले। इसकी शिकायत खमतराई थाने में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

No comments

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर में तीन दिवस...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विभागों के लिए 21,277 करोड़ 28 ला...

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियो...

सुकमा के ग्रामीणों ने पहली बार राजधानी का किया भ्रमण, विधानस...

राष्ट्र प्रेम, साहस और गौरवशाली इतिहास से परिचित करवाने वाली...

श्रीकृष्ण ने जहां की लीलाएं और जहां पड़े उनके चरण, सभी देवस्थ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की द...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर...

कल सूर्यकांत राठौड़ ग्रहण करेंगे निगम सभापति का पदभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...