Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छुट्टी पर घर गए सहायक आरक्षक की हत्‍या, जांच में जुटी पुलिस

   बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार यहां एक सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से हत्‍या कर...

 

 बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार यहां एक सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से हत्‍या कर दी गई है। घटना मंगलवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच की है। फिलहाल हत्‍या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, यह मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बीजापुर में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्‍थ संजय कुमार की हत्‍या कर दी गई। पुलिस के अनुसार सहायक आरक्षक संजय कुमार वेड़जा थाना भद्राकाली में पदस्थ होकर वर्तमान में रक्षित केंद्र बीजापुर में संलग्न था। सहायक आरक्षक 11 जून से छुट्टी लेकर मुख्यालय बीजापुर में रह रहा था। 19 जून को अपने परिजनों से मिलने ग्राम पाताकुटरू, थाना कुटरू जाकर रात गांव में ही रुका था। इसी दौरान मंगलवार की सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच 4-5 अज्ञात हत्‍यारों ने धारदार हथियार से सहायक आरक्षक की हत्या कर दी। कुटरू थाना की पुलिस सहायक आरक्षक की हत्‍या को पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। थाना कुटरू में परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के द्वारा जांच शुरू की गई। पुलिस इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

दिल्ली रवाना होने से पहले साय बोले निगम मंडलों में जल्द होगी...

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमं...

जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति...

राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग: ...

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्...

महाराष्ट्र मंडल ने किया सचिन तेंदुलकर का सम्मान

रायपुर मेयर मीनल चौबे ने MIC मेंबर की घोषणा की

विधायक ओंकार साहू नें ग्राम सोरम के फाग गीत समारोह में बजाय...