Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, March 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

केंद्रीय गृह मंत्री का भगवान राम के ननिहाल में स्‍वागत - सीएम बघेल

 रायपुर।  विवादों में घिरी फिल्‍म आदिपुरुष को लेकर छत्‍तीसगढ़ में सियासत जारी है। इसी बीच मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर आदिपुरुष फिल्‍म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। सीएम बघेल ने फिल्‍म पर प्रतिबंध लगाने की मांग उस वक्‍त की जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को एकदिवसीय दौरे के तहत छत्‍तीसगढ़ पहुंचे हैं। सीएम बघेल ने ट्वीट कर अमित शाह से फिल्‍म पर बैन लगाने की मांग की है। इससे पहले फिल्म आदिपुरुष को लेकर प्रदेशभर में हो रहे प्रदर्शन और प्रतिबंध की मांग के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बयान में कहा था, केंद्र सरकार को आदिपुरुष पर पूरे देश में प्रतिबंध लगा देना चाहिए। केवल छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध लगाने से कुछ नहीं होगा। जनता जब फिल्म के खिलाफ खड़ी हो गई है, तब ये कहते हैं कि इस पर प्रतिबंध लगाया जाए। दरसअल, एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केंद्रीय मंत्री कह रही हैं, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कह रहे हैं, तो भारत सरकार को फिल्म पर बैन लगा देना चाहिए। देशभर में बड़े राम के भक्त बनते हैं, उनकी सहमति से तो यह सब हुआ है और यही तो क्रोनोलाजी है। मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा के लोग मर्यादा पुरुषोत्तम राम को धीरे-धीरे युद्धक राम बना दिया गया। हनुमान ज्ञान, शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं, उसको एंग्री बर्ड बना दिया गया। क्रोनोलाजी यह है कि जो बजरंग दल के लोग बोलते हैं, वो शब्द ये लोग बजरंगबली से बुलवा रहे। इनका असली चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। 

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्र...

नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजल...

बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्र...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय हु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषां...

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 12 मार्च 2025

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण प्रारंभ किया