Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, March 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

एक महिला थाने के गेट से उसी के साथ फरार हो गई जिसके खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराने पहुंची थी

 बरेली। बरेली में एक महिला थाने के गेट से उसी के साथ फरार हो गई जिसके खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराने पहुंची थी। महिला के साथ उसका पति, स...

 बरेली। बरेली में एक महिला थाने के गेट से उसी के साथ फरार हो गई जिसके खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराने पहुंची थी। महिला के साथ उसका पति, ससुराल और मायके के अन्‍य लोग भी थे। थाने के गेट से सबके सामने युवक के साथ बाइक पर पीछे बैठकर फरार हुई तो सब देखते रह गए। महिला का पति, ससुरालवाले और मायके वाले चिल्लाते रह गए। फरीदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी करीब दो वर्ष पहले बदायूं जनपद के दातागंज क्षेत्र में हुई थी। आरोप है कि ससुराल के पास में रहने वाले युवक ने युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इस पर ससुरालियों ने महिला को यातनाएं देनी शुरू कर दीं। इसके बाद महिला ससुराल से मायके चली आई। शनिवार को महिला पति, ससुरालियों और मायके वालों के साथ फरीदपुर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंची थी। थाने गेट पर महिला ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए अन्य दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर लिखाई। इसी दौरान आरोपी अपनी बाइक लेकर पीड़िता के पास पहुंचा। थाने में तहरीर देने से पहले ही महिला आरोपी युवक की बाइक पर बैठकर चली गई। महिला का पति, ससुराली और मायके वाले शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। यह देख आसपास के लोगों ने युवक का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी से तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा दी। वह किसी की पकड़ में नहीं आया। युवती की मां ने था आरोपी के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दया शंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

No comments

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्र...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय हु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषां...

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 12 मार्च 2025

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण प्रारंभ किया

मध्यप्रदेश जैव विविधता संरक्षण के साथ वन्य जीवों और मनुष्य क...

दयाराम का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान बनने...

होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर