Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, January 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

63 साल की महिला को वाट्सएप पर तलाक...तलाक...तलाक

 इंदौर। इंदौर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। 63 वर्षीय महिला ने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोपित ने वाट्सएप पर तीन बार तलाक...तल...


 इंदौर। इंदौर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। 63 वर्षीय महिला ने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोपित ने वाट्सएप पर तीन बार तलाक...तलाक...तलाक लिखकर भेजा और तलाक दे दिया। सदर बाजार पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। टीआइ मंजू यादव के मुताबिक जूना रिसाला निवासी 63 वर्षीय रुकसाना से आरोपित मोहम्मद शकील की वर्ष 2001 में शादी हुई थी। रुकसाना निजी स्कूल में शिक्षिका रही है। इसी दौरान दोनों का परिचय हुआ और निकाह कर लिया।मोहम्मद शकील की दूसरी शादी थी। वह टूर एंड ट्रेवल का काम करता है। यात्रियों को विदेश भिजवाता है। मल्टी से किराया भी आता है। रुकसाना का आरोप है कि मो. शकील उससे रुपयों की मांग करता था। रिटायरमेंट के बाद वह पेंशन की राशि मांग रहा था। पिछले साल उसने रुकसाना के साथ मारपीट की और उसने थाना में रिपोर्ट कर दी। इससे गुस्सा मो. शकील 13 जून को घर आया और तीन बार तलाक...तलाक...तलाक बोल कर कहा कि मैं तुझे तलाक दे रहा हूं। भाई मो. शगीर के मुताबिक तीन बार तलाक देने के बाद मो. शकील को गलती का एहसास हुआ तो उसने वकील से सलाह ली और वाट्सएप पर पहला तलाक संदेश भेजा। बुधवार को रुकसाना थाने गई और मो. शकील के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई।

No comments

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कपिला गौ-शाला में गौ-माता मंदिर सेवा...

टी.बी. उन्मूलन 2025 के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले -...

स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकते हैं धर्म के सभी साधन : योगी

’राज्यपाल ने मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू एवं उगादी पर्व क...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तातापनी महोत्सव को 14 जनवरी को शुभ...

मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान हेलीपैड स्थल पर नो ड्रोन फ्लाई ज...

हैदराबाद में खेले जाएंगे दो क्वार्टर फाइनल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराबबंदी क...

राज्य स्तरीय फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का भव्य समापन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 जनवरी को दंतेवाड़ा, सुकमा ...