Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

10 सितंबर ओबीसी दिवस पर होगा महारुद्राभिषेक सहित पारिवारिक सम्मान समारोह

09 सितंबर आंदोलन के सूत्रधारों की संगीतमय obc कथा होगी! रायपुर। स्थानीय कर्मधाम प्रांगण में ओबीसी संयोजन समिति के आयोजक मंडल की बैठक हुई जिस...


09 सितंबर आंदोलन के सूत्रधारों की संगीतमय obc कथा होगी!

रायपुर। स्थानीय कर्मधाम प्रांगण में ओबीसी संयोजन समिति के आयोजक मंडल की बैठक हुई जिसमें निम्नानुसार प्रस्ताव पारित किया गया। प्रथम दिवस 9 सितंबर को "ओबीसी कथा" का आयोजन होगा, जिसमें ओबीसी महापुरुषों की जीवन गाथा को गीत संगीत और प्रवचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। दूसरे दिन 10 सितंबर ओबीसी दिवस पर ओबीसी के आचार्यों द्वारा मूल निवासियों के पूर्वज देवाधिदेव महादेव रुद्र का महाअभिषेक, जन जागरण प्रभात फेरी, गीत संगीत, कविता पाठ, पारिवारिक परिचय एवं सम्मान, सामूहिक भोज, त्याग मूर्ति रामलखन चंदापुरी का मूर्ति अनावरण, संगठन का संदेश, अतिथि उद्बोधन आदि कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस आयोजन में जाति प्रमुख एवं ओबीसी आंदोलन से जुड़े बुद्धिजीवी चिंतकों को ही अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

इस अवसर पर आजादी की दूसरी लड़ाई/ ओबीसी जन जागरण महा अभियान के क्रांतिकारी साथी गण जो अपने परिवार के साथ आयोजन में भाग लेंगे, उनका पारिवारिक सम्मान किया जाएगा।

यह अपने आपमें अद्भुत और विशिष्ट आयोजन है जिसमें ओबीसी वर्ग के प्रबुद्ध लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी होने जा रही है! जो कि छग की भावी राजनीतिक दशा और दिशा को तय करेगी!

आयोजन की तैयारी बैठक में ओबीसी संयोजन समिति के संस्थापक एवं अ भा पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू, राष्ट्रीय प्रचारक टिकेश्वर साहू, शैलेंद्र कुमार साहू, समारू राम सिन्हा, इंजी.लाल बहादुर यादव, भुनेश्वर सिन्हा, संतोष कुमार चक्रधारी, केंद्रीय सदस्य नारायण लाल साहू, वरिष्ठ सामाजिक चिंतक साहू रामलाल गुप्ता, साप्ताहिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ संदेश के संपादक सूबेदार पं. घनश्याम प्रसाद साहू, सर्व पिछड़ा वर्ग के प्रांतीय अध्यक्ष रघुनंदन जी, किशन लाल, गिरधर प्रसाद, आशीष साहू, महेंद्र साहू, नारायण साहू, सांवत राम, घनाराम, पूजा लाल, शत्रुहन लाल, किशुन लाल चक्रधारी, सोमनाथ, अंकालू राम, नरेंद्र कुमार, ताम्रध्वज साहू, चेतन लाल, नरेश कुमार, युवराज गंजीर, चोवाराम ओबीसी शामिल रहे।

अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ से संबद्ध ओबीसी संयोजन समिति छग के पदाधिकारियों ने सभी ओबीसी वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है!

      

No comments