Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजधानी रायपुर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को लोगों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई,6 गिरफ्तार

   रायपुर। राजधानी रायपुर में एक तालिबानी सजा का मामला सामने आया है, यहां चोरी का आरोप लगाते हुए छह लोगों ने एक युवक को तालिबानी सजा दे डा...

 

 रायपुर। राजधानी रायपुर में एक तालिबानी सजा का मामला सामने आया है, यहां चोरी का आरोप लगाते हुए छह लोगों ने एक युवक को तालिबानी सजा दे डाली। लोगों ने पहले तो युवक के हाथ-पैर को रस्सी से बांधकर इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्‍या का केस दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मामला मंदिर हसौद थाना के चंदखुरी बस्ती का है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक शुक्रवार रात चंदखुरी बस्ती निवासी तुलाराम धीवर के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। इसी दौरान इलाके के लोगों ने युवक को पकड़कर दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। मामले की जानकारी मंदिर हसौद थाना की पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिटाई से घायल युवक को अस्‍पताल में भर्ती किया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक का नाम राजेश रैला बताया जा रहा है। पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments