Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, April 25

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को मिली उत्कृष्ट कामयाबी

  रायपुर । विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत मंडपम, प्रगति मैदान,नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता के अंतर...

 

रायपुर । विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत मंडपम, प्रगति मैदान,नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सरोदा दादर ग्राम को सर्वश्रेष्ठ ग्रामों की सिल्वर कैटेगरी में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य अपने नयनाभिराम स्थलों, पर्यटन नवाचारों और पर्यटन विकास  गतिविधियों के साथ पर्यटकों को उत्तम सेवा प्रदान करने में सक्षम है। ग्रामीण पर्यटन, सस्टेनेबल टूरिज्म एवं रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म की अवधारणा को विकसित करने में छत्तीसगढ़ अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता चला आ रहा है। सरोदा दादर को ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है जिसका प्रतिसाद आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को अवश्य मिलेगा। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ पर्यटन की ओर से डॉ.शुभदा चतुर्वेदी, नोडल ऑफिसर, रूरल टूरिज्म तथा श्री मंगल सिंह धुर्वे, सरोधा दादर ग्राम द्वारा ग्रहण किया गया। इस अवसर पर सुश्री कुमुद मिश्रा एवं सरोदा ग्राम को बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रोजेक्ट के महत्वपूर्ण सहयोगी श्री कृष्णा केवट भी उपस्थित थे।

No comments

उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1...

नई सोच के साथ जन सहभागिता के लिए हो प्रयास : राज्यपाल पटेल

प्रदेश के सभी अंचलों में समान रूप से उद्यमिता का हो विस्तार ...

कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर अनाज, दलहन एवं तिलहन बीजों क...

जेईई मेंस-2025 में प्रयास के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर कि...

उग्रसेन की मेहनत और वन अधिकार पत्र: एक परिवार की उम्मीदों की...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिव...

छत्तीसगढ़ में निवेश के असीम अवसर : वाणिज्य मंत्री ने मुंबई ...