Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

उत्तर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

  रायपुर  ।  भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बाइक रैली सोमवार को शहर में चर्चा का विषय बन गई। भाजपा की बाइक रैली और रोड शो में लगभग 500 से अधिक युवा...

 

रायपुर । भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बाइक रैली सोमवार को शहर में चर्चा का विषय बन गई। भाजपा की बाइक रैली और रोड शो में लगभग 500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया और भाजपा प्रत्याशी के पत्र में बने माहौल को मजबूती देने के लिए ताकत झोंकी। बताते चलें कि चुनाव में जीत के लिए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के पक्ष में प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है। इसी क्रम में भाजयुमो के सैकड़ों   कार्यकर्ताओं ने शहर में भव्य बाइक रैली निकाली और रोड शो किया। यह रैली जिला महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, आशीष आहूजा और आकाश तिवारी के नेतृव में निकाली गई। बाइक रैली को चुनाव संचालक (रायपुर उत्तर विधानसभा) लोकेश कावड़िया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ता 300 से ज्यादा बाइक में सवार होकर निकले। यह रैली राजधानी के रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरी। रैली में युवाओं ने गर्मजोशी के साथ नारेबाजी करते हुए रायपुर उत्तर विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को जिताने की अपील की। 

No comments