Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सत्ता की बागडोर संभालने से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लिया मां का आशीर्वाद

मां श्रीमती जसमनी ने मुख्यमंत्री को गले लगाकर दिया आशीष बचपन से घर की जिम्मेदारी संभालने वाला अब संभालेगा प्रदेश की कमान : मां श्रीमती जसमनी...

मां श्रीमती जसमनी ने मुख्यमंत्री को गले लगाकर दिया आशीष
बचपन से घर की जिम्मेदारी संभालने वाला अब संभालेगा प्रदेश की कमान : मां श्रीमती जसमनी देवी साय

रायपुर । छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सत्ता की बागडोर संभालने से पहले आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुरैना स्थित घर पहुंचकर अपनी मां श्रीमती जसमनी देवी साय से आशीर्वाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि आज अपरान्ह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मां श्रीमती जसमनी देवी साय ने अपने मुखिया बेटे को ना केवल आशीर्वाद दिया बल्कि भावुक होकर गले लगा लिया। जसमनी देवी साय ने कहा कि बहुत ही कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला अब प्रदेश की कमान संभालेगा। उन्होंने श्री साय को मिठाई खिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय के परिवारजन और कुटुंबजन भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्री साय को शुभकामनाएं दी। परिवारजनों के लिए यह बड़ा ही भावुक और अविस्मरणीय क्षण रहा।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्र...

नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजल...

बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्र...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय हु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषां...

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 12 मार्च 2025

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण प्रारंभ किया