Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 'श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र' पुस्तक का किया विमोचन

  पंडित सुंदरलाल शर्मा के संघर्ष और योगदान को पुस्तक के माध्यम से जान पाएंगे युवा : मुख्यमंत्री वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र न...

 

पंडित सुंदरलाल शर्मा के संघर्ष और योगदान को पुस्तक के माध्यम से जान पाएंगे युवा : मुख्यमंत्री

वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र ने पंडित सुंदरलाल शर्मा द्वारा संपादित "श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र" का पुस्तक के रूप किया है संकलन

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वरिष्ठ इतिहासकार आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वरिष्ठ साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती के अवसर पर आचार्य श्री मिश्र द्वारा पुनः संपादित एवं संयोजित श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र नामक पुस्तक का विमोचन किया। गौरतलब है कि सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता रहे  पंडित सुंदरलाल शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1922-23 में जेल से हस्तलिखित श्री कृष्ण जन्म स्थान समाचार पत्र निकाला था। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ इतिहासकार आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र ने श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र को किताब के रूप में संकलित एवं संयोजित किया है।  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आचार्य श्री मिश्र को पंडित सुंदरलाल लाल शर्मा द्वारा हस्तलिखित श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र को सहेजकर पुनः संपादन के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पंडित सुंदरलाल शर्मा को उनकी जयंती के अवसर पर नमन करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कृति के संकलन से युवा पीढ़ी को अपने पुराधाओं के संघर्ष और उनके योगदान को जानने-समझने का अवसर मिलेगा।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

दिल्ली रवाना होने से पहले साय बोले निगम मंडलों में जल्द होगी...

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमं...

जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति...

राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग: ...

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्...

महाराष्ट्र मंडल ने किया सचिन तेंदुलकर का सम्मान

रायपुर मेयर मीनल चौबे ने MIC मेंबर की घोषणा की

विधायक ओंकार साहू नें ग्राम सोरम के फाग गीत समारोह में बजाय...