Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, March 20

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कार्य की धीमी गति पर कलेक्टर ने इंजीनियरों को लगाई फटकार

   बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने शुक्रवार की सुबह भी सिम्स के निरीक्षण के लिए पहुंचे, इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के द्वारा किए जा रहे ...

 

 बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने शुक्रवार की सुबह भी सिम्स के निरीक्षण के लिए पहुंचे, इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य की धीमी गति देखकर भड़क गए और इंजीनियरों को जमकर फटकार लगाई और साफ किया कि जल्द से जल्द सभी निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने गायनिक ओपीडी को पहले तल स्थित डेंटल वार्ड में शिफ्ट करने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। सिम्स की अव्यवस्थाओं को एक बार फिर हाईकोट ने संज्ञान में ले लिया है। साथ ही इस संबंध में कलेक्टर अवनीश शरण से जानकारी ली गई है। इसी के तहत कलेक्टर लगातार दिनों में सिम्स पहुंचकर सिम्स की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है और कमियों को दूर करने का काम कर रहे है। इसी के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे वे सिम्स पहुंचे और गायनिक वार्ड का जायजा लिया और डेंटल वार्ड में बन रहे नए गायनिक वार्ड के विस्तार की जानकारी ली। जहां उन्हें बताया गया कि वार्ड शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। इस कार्य की धीमी गति पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। इसके उन्होंने एमआरडी के साथ अन्य वार्डो का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था सुधारने के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए है। बाक्स बांटे गए कंबल कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश के बाद रेडक्रास सोसायटी के मद से मरीजों को ठंड से बचाने के लिए 100 कंबल खरीदे, जिसे तत्काल बटवाने की प्रक्रिया की गई और गुरुवार की राज विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को कंबल उपलब्ध कराया गया है। वही जिला अस्पताल में भी 50 कंबल का वितरण किया गया है। 

No comments

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध: बस्तर भयमुक्त होगा, 2026...

भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक श्री रामकुमा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर में की पू...

तराना के तिल भांडेश्वर महादेव मन्दिर को प्रदान करेंगे भव्यता...

राज्य में ‘‘आउटपुट-आउटकम मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क’’ के आधार पर हो...

अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री व...

अब फाइलें कंप्यूटर पर चलेंगी और तय समय सीमा में उनका निपटारा...

मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा 23 मार्च को

राज्यपाल डेका ने विश्व योग प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभाग...

राज्यपाल डेका से दिगम्बर जैन महासभा के उपाध्यक्ष मोदी ने की ...