Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

टीम इंडिया के पास केपटाउन टेस्ट जीतने का मौका

 केपटाउन : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट केपटाउन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के बीच यहां जीत दर्ज करके सीरीज बराबर ...


 केपटाउन : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट केपटाउन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के बीच यहां जीत दर्ज करके सीरीज बराबर करने का शानदार मौका है। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम मात्र 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में भारत ने 153 रन बनाए थे। अब दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका की हालत खऱाब है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
भारत: रोहित शर्मा (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्‍गर (कप्‍तान), एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, स्टब्स, डेविड बेडिंगघम, काइल वेरेनी, मार्को यानसेन, महाराज, लुंगी एनगिडी, और नांद्रे बर्गर।
इससे पहले दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रनों पर ढेर हो गई। ये अफ्रीका का सबसे कम स्कोर है। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। इससे पहले दोनों के बीच टेस्ट का सबसे कम स्कोर 1996 में टीम इंडिया ने बनाया था। 27 वर्ष बाद उससे कम स्कोर बना है। दक्षिण अफ्रीका कप्तान डीन एल्गर अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर भारतीय गेंदबाजों ने खूब फायदा उठाया। मोहम्मद सिराज ने एडन मार्करम के विकेट के साथ शुरुआत की। अपने 6वें विकेट के रूप में मार्को यानसन को आउट किया। एल्गर भी सिराज का शिकार बने। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पहली पारी में ध्वस्त हो गई। टीम के लिए सर्वाधिक 15 रन काइल वेरिन ने बनाए। डेविड बेडिंगहाम ने 12 रन बनाए। दोनों को छोड़कर कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू नहीं सका। ये अफ्रीका का टीम इंडिया के खिलाफ सबसे कम टेस्ट स्कोर है। इससे पहले सबसे कम स्कोर 79 रन था। दक्षिण अफ्रीका टीम 55 रनों पर सिमट गई। इससे पहले दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच की एक पारी का सबसे कम स्कोर 66 रन था, जो टीम इंडिया ने 1996 में डर्बन में बनाया था। अफ्रीका का सबसे कम स्कोर 79 था, जो नागपुर में 2015 में बनाया था। केप टाउन में 55 रनों की पारी अब टेस्ट की सबसे कम स्कोर की पारी बन गई। बता दें सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने जीत लिया है।

No comments