Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अस्पताल जा रही महिला से पांच लाख के जेवर और मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार

 रायपुर।  पिछले महीने राजधानी रायपुर के डीडीनगर इलाके में पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर अस्पताल जा रही महिला का जेवरों से भरा हैंड बैग और...


 रायपुर।  पिछले महीने राजधानी रायपुर के डीडीनगर इलाके में पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर अस्पताल जा रही महिला का जेवरों से भरा हैंड बैग और मोबाइल लूटने वाले सगे भाई निकले। पुलिस ने तफ्तीश के बाद एक आरोपित मनीष रोचलानी को गिरफ्तार कर लूटे गए पांच लाख के जेवर और मोबाइल के साथ घटना में इस्तेमाल दोपहिया वाहन बरामद कर लिया है। दूसरे फरार आरोपित उत्तम रोचलानी की तलाश की जा रही है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक तंगी दूर करने के लिए भाई के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। एडिशनल एसपी क्राइम पीतांबर पटेल ने बताया कि सालासार ग्रीन सरोना निवासी जोगिंदर सिंह खटकर आठ दिसंबर की शाम को अपनी पत्नी को एक्टिवा में पीछे बैठाकर घर से गोल चौक स्थित अस्पताल जा रहे थे। पत्नी ने हाथ में हैंड बैग था, जिसमें सोने के जेवर, मोबाइल आदि रखा था। डिडवानिया रिजेंसी के पास हाईवे पर पहुंचते ही पीछे से दोपहिया सवार दो युवक आए और बिना मौका गंवाए जोगिंदर की पत्नी के हाथ में छपट्टा मारकर हैंड बैग छीनकर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी खंगालने पर लुटेरों का फुटेज सामने आया। फुटेज के आधार पर कुकरेजा फार्म हाउस के सामने महावीर नगर, न्यू राजेंद्रनगर निवासी मनीष रोचलानी (24) को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सगे भाई उत्तम रोचलानी के साथ मिलकर लूट करना कबूला। मनीष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया जेवर, मोबाइल और दोपहिया वाहन बरामद कर लिया गया। फरार उत्तम रोचलानी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

दिल्ली रवाना होने से पहले साय बोले निगम मंडलों में जल्द होगी...

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमं...

जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति...

राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग: ...

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्...

महाराष्ट्र मंडल ने किया सचिन तेंदुलकर का सम्मान

रायपुर मेयर मीनल चौबे ने MIC मेंबर की घोषणा की

विधायक ओंकार साहू नें ग्राम सोरम के फाग गीत समारोह में बजाय...