Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, March 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

डोकरा कहना इतना बुरा लगा कि उठा लिया खतरनाक कदम

   जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में खुदकुशी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल के शख्‍स को डोकरा (बुजुर्ग) कहना इतना ब...

 

 जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में खुदकुशी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल के शख्‍स को डोकरा (बुजुर्ग) कहना इतना बुरा लगा कि आक्रोश में उसने जहर सेवन कर जान दे दी। दरअसल, यह घटला जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया चौकी क्षेत्र के पल्लीचकवा गांव की है। गांव के मंगलू यादव पिता मधुराम (60) को किसी ने डोकरा बोल दिया। डोकरा यानि बुड्ढा कहकर संबोधित करने पर मंगलू ने गुस्से में आकर अपनी बेटी रायमती यादव के घर पहुंचकर शाम को जहर का सेवन कर लिया। जहर सेवन से स्वास्थ्य बिगड़ने पर स्वजन मंगलू को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। स्थिति में सुधार नहीं होने पर मेकाज लाकर भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी भी मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिए गए। वहीं जगदलपुर में एक और घटना में एक बुजुर्ग ने पेज की जगह खेत में छिड़काव करने के लिए कीटनाशक का सेवन कर लिया। मेडिकल कालेज डिमरापाल स्थित पुलिस चौकी के अनुसार परपा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेमारेंगा की है। यहां 53 साल के शख्‍स ने 29 फरवरी को अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। जहां खेत में काम करने के दौरान उसने भूख लगने पर अपने साथ लाए पेज (चावल पानी) को खाने के लिए निकाला लेकिन गलती से पेज की जगह खेत में छिड़काव करने के लिए लाए हुए कीटनाशक का सेवन कर लिया। स्वास्थ्य बिगड़ने पर स्वजन मंगलू को लेकर शाम को मेकाज पहुंचे और भर्ती कराया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्र...

नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजल...

बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्र...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय हु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषां...

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 12 मार्च 2025

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण प्रारंभ किया