Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, April 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नारी न्याय के महालक्ष्मी योजना भाजपा की विदाई का कारण बनेगी

   कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा हर साल 1 लाख रू. रायपुर/।   भाजपा कांग्रेस के महालक्ष्मी योजना के बारे में भ्रम फैला रही है।...

  

  • कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा हर साल 1 लाख रू.
रायपुर/।
 भाजपा कांग्रेस के महालक्ष्मी योजना के बारे में भ्रम फैला रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नारी न्याय के फार्म के बारे में महालक्ष्मी योजना के बारे में भाजपा की झूठी बयानबाजी बता रही है कि इस फार्म के कारण भाजपा डर गयी है। यह महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिये किये जाने वाला वादा है। कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में प्रमुखता से वादा किया है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को 1 लाख सलाना मिलेगा, अर्थात 8333 रू प्रतिमाह। भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार मात्र 1 हजार रू. महीना देती है। भाजपा को डर है कि महिलाये भाजपा के खिलाफ मतदान करेगी। कांग्रेस पार्टी ने इसको प्रसारित करने के लिये महिलाओं से फार्म भी भरवाया है। कांग्रेस ने न्याय के लिये गारंटी पत्र भी जारी किया और यह कांग्रेस का राजनैतिक कार्यक्रम है, चुनाव में बात पहुंचाने का तरीका है। कांग्रेस अपने पांचों न्याय की गारंटी पत्र भी जनता के बीच लेकर जा रही है। भाजपा जैसे भी भ्रामक प्रचार कर ले, महिलायें फार्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने को आतुर है।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को 1 लाख रू. सालाना देने के कांग्रेस के निर्णय को कांग्रेस के कार्यकर्ता 11 लोकसभा क्षेत्रों के हर महिला मतदाता तक पहुंचा रहे है, इस हेतु पार्टी बैनर, पाम्पलेट एवं प्रचार फार्म का सहारा लेगी। जिसके माध्यम से महिलाओं को बताया जायेगा कि कांग्रेस की सरकार उनके आर्थिक उन्नति के लिये कितना बड़ा क्रांतिकारी कदम उठायेगी। पूरा भरोसा है लोकसभा में महिलाओं का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की केन्द्र सरकार महिलाओं को सालाना 1 लाख देने के अलावा उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिये अनेक कदम उठायेगी। कांग्रेस की सरकार केन्द्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी। आशावर्कर, आंगनबांड़ी तथा मिड्डे मील कार्यकताओं को केन्द्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दुगुना किया जायेगा। महिलाओं के कानून अधिकारों की रक्षा के लिये प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जायेगी। देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिये हॉस्टल बनाया जायेगा।

No comments

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जल संसाधन मंत्री सिलावट ने सौंपा प्र...

देश में सर्वाधिक 2600 रूपये प्रति क्विंटल दर पर गेहूं खरीद र...

आतंक के हर मंसूबे को पूरे संकल्प और साहस से परास्त करेंगेः म...

राज्यपाल डेका से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के विद्यार...

सीएमएआई के साथ हुआ एमओयू, देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्त...

नगर सैनिक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 30 मई तक

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ...

राज्यपाल डेका से कुलपति डॉ. सुश्री शर्मा ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल डेका से सर्व आदिवासी समाज के प्रदेशाध्यक्ष ने की भे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों पर हुआ अमल : 11 हजार...