Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, March 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में इंडियन कॉफी हाउस का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वल्पाहार कर कहा कि उज्जैन को मिलेगा विभिन्न व्यंजनों का स्वाद भोपाल :  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनि...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वल्पाहार कर कहा कि उज्जैन को मिलेगा विभिन्न व्यंजनों का स्वाद

भोपाल :  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार 15 जून को उज्जैन में पुलिस कंट्रोल रूम के समीप लगभग ढाई हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनाए गए इंडियन कॉफी हाउस रेस्टोरेंट का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित करने के बाद वहां पर बैठकर स्वल्पाहार किया और भोजन के गुणवत्ता की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि इस इंडियन कॉफ़ी हाउस में पुलिस विभाग के लिए विशेष 30 प्रतिशत का डिस्काउंट प्रदान किया जाएगा। शुभारंभ के पश्चात आमजन के लिए यह प्रारंभ हो जाएगा। इंडियन कॉफी हाउस की पहली शाखा प्रदेश के जबलपुर में प्रारंभ की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन की जनता एवं पुलिस प्रशासन कि सुविधा के लिए इंडियन कॉफी हाउस प्रारंभ हुआ है। इसके माध्यम से सभी को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन मिलेगा। इसी के साथ इंडियन कॉफ़ी हाउस भारत कि विविधता को एकरूपता प्रदान करने वाले विभिन्न प्रकार के व्यंजन जनता को उपलब्ध करवाएगा। शुभारंभ के दौरान सांसद संत श्री उमेश नाथ महाराज, विधायक श्री महेंद्र कालूखेड़ा, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

दिल्ली रवाना होने से पहले साय बोले निगम मंडलों में जल्द होगी...

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमं...

जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति...

राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग: ...

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्...

महाराष्ट्र मंडल ने किया सचिन तेंदुलकर का सम्मान

रायपुर मेयर मीनल चौबे ने MIC मेंबर की घोषणा की

विधायक ओंकार साहू नें ग्राम सोरम के फाग गीत समारोह में बजाय...