Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

हरारे। भारत ने बुधवार को तीसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय टीम के कप्तान ...

हरारे। भारत ने बुधवार को तीसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि आज तीनों विश्व विजेताओं खिलाड़ियों संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की टीम में वापसी हुई है। इन तीन खिलाड़ियों को पराग, सुदर्शन, मुकेश और जुरेल की जगह टीम में शामिल किया गया है।

जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आज की टीम में दो बदलाव हुए हैं। इनोसेंट काइया, ल्यूक जोंगवे की जगह तदिवानाशे मारुमानी, रिचर्ड न्गारावा की टीम में वापसी हुई है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत : यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंग्टन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान और खलील अहमद।

जिम्बाब्वे : वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायन मायर्स, जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी और तेंदई चतारा।

No comments