Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, March 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ओलंपिक में स्वप्निल कुसाले ने ब्रांज जीता

   पेरिस। पेरिस ओलंपिक में भारत को एक और पदक मिला है। स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को 50 मिनट राइफल थ्री पोजिशन मुकाबले में ब्रांज जीता। पेर...

 


 पेरिस। पेरिस ओलंपिक में भारत को एक और पदक मिला है। स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को 50 मिनट राइफल थ्री पोजिशन मुकाबले में ब्रांज जीता। पेरिस ओलंपिक में यह भारत का तीसरा पदक है। स्वप्निल ने 451.4 का स्कोर बनाकर चीन के युकुन लियू (स्वर्ण) और यूक्रेन के सेरही कुलिश (रजत) के बाद पदक जीता।

इससे पहले स्वप्निल 2015 में कुवैत में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन 3 इवेंट में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 59वें नेशनल शूटिंग स्पर्धा में गगन नारंग और चेन सिंह जैसे दिग्गजों को हराकर जीत हासिल की थी।

यह स्वप्निल का पहला ओलंपिक है और उन्होंने पहले ही ओलंपिक में पदक जीतने का सपना पूरा किया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले स्वप्निल, महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं।

28 वर्षीय स्वप्निल कोल्हापुर के रहने वाले हैं. उनकी मां कंबलवाडी गांव की सरपंच हैं, जबकि पिता और भाई टीचर हैं। पदक जीतने की सूचना मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल हो गया। पिता सुरेश कुसाले ने बताया कि निशानेबाजी को लेकर स्वप्निल में अलग उत्साह है। उसे कभी भी इस खेल में बोरियत महसूस नहीं होती। यह पदक उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।

No comments

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्र...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय हु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषां...

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 12 मार्च 2025

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण प्रारंभ किया

मध्यप्रदेश जैव विविधता संरक्षण के साथ वन्य जीवों और मनुष्य क...

दयाराम का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान बनने...

होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर