Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, March 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजधानी रायपुर में आकाश साहू गैंग की गुंडागर्दी, आधी रात घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, बुजुर्ग-महिलाओं को भी नहीं बख्‍शा

  रायपुर। राजधानी रायपुर में आकाश साहू गैंग की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। गैंग के 10 से 15 बदमाशों ने गोगांव में आधी रात जमकर उत्पा...

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में आकाश साहू गैंग की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। गैंग के 10 से 15 बदमाशों ने गोगांव में आधी रात जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने टेकराम साहू के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। बदमाशों ने घर के पुरुषों के साथ महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर भी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से घायल किया, जिससे सात से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिससे पूरी वारदात की तस्वीर सामने आई है। पीड़ित ने बताया कि रविवार आधी रात लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस दर्जनभर बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर टेकराम साहू पर लात-घुसे और चाकू से हमला कर दिया।

हमले की खबर सुनकर घर की महिलाओं और बुजुर्गों ने टेकराम को बचाने की कोशिश की तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में करीब सात से आठ लोग घायल हो गए। बदमाशों ने घर के दरवाजे पर ईंटों और पत्थरों से पथराव किया, जिसमें बच्‍चे भी घायल हो गए। इतना ही नहीं उग्र बदमाशों ने हमले में घर का दरवाजा भी तोड़ दिया।

वहीं बदमाशों ने टेकराम पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें बुरी तरह घायल हो गया। हमले में घायल टेकराम को आंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। इधर, घटना से गुस्‍साए स्थानीय लोगों बदमाशों के खिलाफ थाने का घेराव किया और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments

बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्र...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय हु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषां...

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 12 मार्च 2025

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण प्रारंभ किया

मध्यप्रदेश जैव विविधता संरक्षण के साथ वन्य जीवों और मनुष्य क...

दयाराम का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान बनने...