Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

उपचुनाव से पहले छड़ी छोड़कर चाबी पकड़ लिए हैं ओपी राजभर

  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का सिंबल बदल गया है। उपचुनाव से पहले राजभर ने छड़ी की जगह अब चाबी पकड़ ली है। सुभासपा की मीटिंग में चुनाव चिह्...

 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का सिंबल बदल गया है। उपचुनाव से पहले राजभर ने छड़ी की जगह अब चाबी पकड़ ली है। सुभासपा की मीटिंग में चुनाव चिह्न को बदलने का फैसला लिया गया। साथ एक बार फिर ओम प्रकाश राजभर को सुभासपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। सोमवार को लखनऊ के रविंद्रालय में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक थी। बैठक में प्रदेशभर से पार्टी के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। मीटिंग में पहले नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी ने रणनीति तय करके कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में पार्टी के नए अध्यक्ष पर विचार विमर्श हुआ, जिसमें एक बार भी कार्यकर्ताओं ने ओम प्रकाश राजभर को सुभासपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। इसके बाद सुभासपा अध्यक्ष ने अपनी पार्टी का चुनाव चिह्न भी बदल दिया। राजभर ने छड़ी छोड़कर अब चाबी का साथ पकड़ लिया।


No comments