Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, 45 किलो गांजा जब्त

आरोपियों के  बैंक अकाउंट होल्ड करवाए जा रहे दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 5 सितंबर को अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 5 आरोपियों को पकड़ा है उनसे 45 ...


आरोपियों के  बैंक अकाउंट होल्ड करवाए जा रहे
दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 5 सितंबर को अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 5 आरोपियों को पकड़ा है उनसे 45 किलो गाजा जब्त किया है। पुलिस को सूख्ना मिली कि 
पिन्तू कुमार साहनी ओडिशा से गांजा लाकर खुर्सीपार की जी. सरोजनी के मकान के पास एक अन्य मकान गणेश मंदिर के पास बालाजी में रखा है।  जी. सरोजनी और पिन्तू कर गांजा बेच रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने खुसीर्पार में रेड कार्यवाही की। जी. सरोजनी के मकान से 8 किलो 525 ग्राम, 9 किलो 80 ग्राम, 8 किलो 530 ग्राम, 6 किलो 10 ग्राम गांजा मिला। पिन्तू कुमार साहनी से 3 मोबाइल, 5 किलो 830 ग्राम गांजा व एक पल्सर सीजी 07 एजे 6067 कीमती 01 लाख रुपए जब्त की। दोनों ने बताया कि अजय साहनी, अजय प्रसाद व ऐबी साहनी अपने चार पहिया वाहन में गांजा रखे हुए हैं।  पिन्तू ने बताया कि वह ओडिशा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है। एक ट्रिप का 6 लाख रुपए मिलता है। एबी साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 4604 से ओडिशा से विभिन्न नम्बर प्लेट बदलकर गाडी चलवाते थे। देनों से 3 किलो 370 ग्राम गांजा व 2 मोबाइल, फाक्स वेगन कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 2080 जब्त की। वहीं अजय प्रसाद की कार से 3 किलो 380 ग्राम गांजा जब्त हुआ। पुलिस ने कुल 45.145 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग 4.5 लाख रुपए है, दो कार कीमती 12 लाख, एक पल्सर कीमती 1 लाख रुपए कुल 17.5 लाख रुपए का सामना जब्त किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया। दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का फारवार्ड लिंक व बैकवर्ड लिंक स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज है। पिन्तू साहनी के खिलाफ एक मामला व जी. सरोजनी के खिलाफ दो मामले दर्ज है।

No comments