Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, April 25

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

साय कैबिनेट की साल की आखिरी बैठक आज

   रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित ह...

  

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। इसमें कई मुद्दों पर निर्णय लेने के आसार हैं। साल की आखिरी बैठक में आने वाले साल के लिए सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। इससे पहले नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) ने नवा रायपुर में सत्य साईं रिसर्च सेंटर के लिए भूमि आवंटित करने की पहल शुरू कर दी है। बच्चों की निश्शुल्क हृदय सर्जरी और इलाज की सुविधा देने वाले श्री सत्य साईं संजीवनी रिसर्च फाउंडेशन का यहां केंद्र खुलेगा। इसे अत्याधुनिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर के रूप में विकसित करेंगे। मरीजों के स्वजन के लिए आवासीय सुविधा होगी ताकि उपचार के दौरान ठहर सकें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में नवा रायपुर को देश का प्रमुख मेडिकल हब बनाने के प्रयास जारी है। इसी क्रम में एनआरडीए ने श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल को रिसर्च सेंटर के लिए भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव तैयार किया है, इसे कैबिनेट में भी लाया जाएगा। ये अस्पताल ऐसा है जहां बिलिंग काउंटर ही नहीं है। प्रदेश में सड़कों के नियमित निरीक्षण, उचित रखरखाव और नवीनीकरण के लिए पीबीएमसी (प्रदर्शन आधारित रखरखाव अनुबंध) और ओपीआरएमसी (उत्पादन व प्रदर्शन आधारित रखरखाव अनुबंध) लागू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द ही इसे पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने इसकी जानकारी दी है।

No comments

उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1...

नई सोच के साथ जन सहभागिता के लिए हो प्रयास : राज्यपाल पटेल

प्रदेश के सभी अंचलों में समान रूप से उद्यमिता का हो विस्तार ...

कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर अनाज, दलहन एवं तिलहन बीजों क...

जेईई मेंस-2025 में प्रयास के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर कि...

उग्रसेन की मेहनत और वन अधिकार पत्र: एक परिवार की उम्मीदों की...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिव...

छत्तीसगढ़ में निवेश के असीम अवसर : वाणिज्य मंत्री ने मुंबई ...