Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, April 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्रियों में विष्णु देव साय नौवें स्थान पर

    नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक ह...

  

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, उन पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी भी है। दूसरी तरफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली सीएम हैं। उनकी कुल संपत्ति महज 15 लाख रुपये है। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नौवें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.80 करोड़ रुपये है। यह जानकारी सोमवार को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। वैसे देशभर के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति करीब 1,630 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्रियों में केवल दो महिलाएं बंगाल की ममता बनर्जी और दिल्ली की आतिशी शामिल हैं। देखा जाए तो भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय 2023-24 के दौरान 1,85,854 रुपये थी। वहीं, मुख्यमंत्रियों की औसत आय 13,64,310 रुपये रही। यानी औसत प्रति व्यक्ति आय से 7.3 गुना अधिक। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू देश के दूसरे सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 332 करोड़ रुपये से अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू पर सबसे अधिक 180 करोड़ रुपये की देनदारी है। अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया तीसरे पायदान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 51 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, सीएम सिद्धारमैया पर 23 करोड़ रुपये की देनदारी भी  हैं। 



No comments

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक क्रांति की नई शुरुआत

छत्तीसगढ़ में फैशन शिक्षा को नई उड़ान

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय...

छत्तीसगढ़ में समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद तात्या टोपे की पुण्यतिथि ...

बिहान ने संवारी नीलबती की जिंदगी

नेपाल में चमके छत्तीसगढ़ के सितारे: कबीरधाम के चार होनहार युव...

मंत्रिपरिषद के निर्णय

नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए दृढ़संक...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए...