गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस राज्य को 2017 के पहले तक बीमारू और देश के विकास में बैरियर माना ज...
गोरखपुर ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ ने कहा कि जिस राज्य को 2017 के पहले तक बीमारू और देश के विकास
में बैरियर माना जाता था, वही प्रदेश आठ साल की विकास यात्रा में देश में
हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। श्री योगी ने मंगलवार को प्रदेश
सरकार के आठ साल पूर्ण होने के अवसर पर
आयोजित तीन दिवसीय विकास उत्सव का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित
करते हुए कहा कि वर्ष 2017 के पहले जहां राज्य को देश का फिसड्डी राज्य
समझा जाता था। वहीं 2017 के बाद यह प्रदेश केंद्र सरकार की 45 से अधिक
योजनाओं में या तो नम्बर एक है या अग्रणी है। गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ
पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री
ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से 25 करोड़
प्रदेशवासियों की सेवाएं सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूरे हो रहे हैं।
इसके लिए उप्र की जनता को बधाई जिसके सहयोग और समर्थन से यह राज्य नए भारत
के ‘नए उत्तर प्रदेश’ के रूप में अपनी चमक बिखेर रहा है। मुख्यमंत्री ने
कहा कि आज भी प्रदेश वही है, तंत्र भी वही है, पर जब 2017
में सत्ता बदली तो प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार आते
ही इस राज्य में विकास के सभी बधाएं खत्म हो गयी। उन्होंने कहा कि पहले
उप्र में अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर था। युवाओं के सामने
पहचान का संकट था, गरीब भुखमरी की चपेट में था, बेटियों और व्यापारियों की
सुरक्षा पर संकट था। जबकि आज डबल इंजन सरकार की योजनाओं से किसान
आत्मनिर्भर है, महिलाएं सशक्त हैं, युवाओं को रोजगार मिल रहा है, गरीब
खुशहाल हुआ है। विकास के साथ उप्र की सुरक्षा व्यवस्था देश में नजीर बनी
हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष के आठ वर्ष
पूर्ण हुए
हैं। प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। युवा सशक्तिकरण, महिला
सशक्तिकरण व्यापार सुरक्षा विरासत संरक्षण का कार्य इन आठ वर्षो में तेजी
से बढ़ा है। इन आठ वर्षो की तुलना 2017 से पहले 70 वर्ष तक किये गये कार्यों
से किया जाये तो यह आठ वर्ष भारी पड़ते हैं। प्रदेश की इस विकास यात्रा
में प्रदेश वासियों ने डबल इंजन की सरकार का सदैव साथ दिया है। इन कार्यो
के परिणामस्वरूप जो उप्र पहले देश का बीमारू राज्य था। आज वह देश का ग्रोथ
इंजन बन गया है। जो उप्र पहले देश के विकास का बैरियर माना जाता था वह आज
विकास का ब्रेक थ्रू बना है। यह उपलब्धि प्रदेश ने अपनी युवा शक्तिए
श्रमिक शक्ति एवं किसानों के कठिन परिश्रम के बल पर प्राप्त किया है। इसने
प्रदेश को देश में नम्बर दो की अर्थव्यवस्था बनाने में योगदान दिया है।
श्री योगी ने कहा कि पूर्व की सरकार में जहां एक जिला, एक माफिया का
बोलबाला था वहीं उनकी सरकार ने एक जिला, एक उत्पाद और एक जिला, एक मेडिकल
कॉलेज जैसी योजनाओं से प्रदेश
को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाया। इन योजनाओं से प्रदेश में व्यापक परिवर्तन हुआ
है। उन्होंने कहा कि 2017 के पूर्व प्रदेश में जहां निवेश नहीं आता था।
वहीं अब यह निवेश के लिहाज से देश का सर्वोत्तम गंतव्य बन गया है। यहां का
पर्यटन क्षेत्र देश का सबसे अच्छा पर्यटक स्थल बन गया है। मुख्यमंत्री ने
कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में अच्छी सड़कें ही नहीं थीं। आज
राज्य में सबसे अधिक एक्सप्रेस-वे, सबसे बेहतरीन रेल और एयर कनेक्टिविटी
वाला, सबसे ज्यादा मेट्रो वाला राज्य बन गया है। आज उत्तर प्रदेश खाद्यान्न
उत्पादन, आलू उत्पादन, गन्ना और एथेनाल उत्पादन में नम्बर वन बन गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव टीमवर्क, जनता के सहयोग, प्रशासनिक
अधिकारियों से कार्य कराने की इच्छाशक्ति के बदौलत यह सब संभव हुआ है।
परिश्रम की पराकाष्ठा को लगातार बढ़ाकर सभी के सहयोग के साथ यह कार्य बढ़ाया
जा रहा है। विकास के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने
कहा कि आज बेहतरीन कार्यो के परिणाम स्वरूप नये भारत के एक नये उत्तर
प्रदेश का निर्माण हुआ है। आज नये उत्तर प्रदेश में नये गोरखपुर भी सबके
सामने है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की विकास यात्रा सबने देखी है। 2017 से
पूर्व उर्वरक बंद था। आज वह प्रारम्भ हो चुका है। वहां एसएसबी का एक
कार्यालय, सैनिक स्कूल, एवं केन्द्रीय विद्यालय भी संचालित है। एक ही
परिसर में चार कार्यालय संचालित हो रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि गोरखपुर में चार विश्वविद्यालय है जो 2017
से पहले केवल दो विश्वविद्यालय था। पांचवें विश्वविद्यालय, फॉरेस्ट्री
यूनिवर्सिटी का भी निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में
सड़कों की कनेक्टविटी बहुत अच्छी हुई है। गोरखपुर से लखनऊए वाराणसीए
कुशीनगरए सोनौलीए देवरिया जाने वाले सभी मार्ग आज फोरलेन बन चुके है।
गोरखपुर शहर में भी सड़को का जाल बिछाया गया है। 2017 से पूर्व एयरपोर्ट से
मेडिकल कॉलेज या गोरखनाथ मंदिर जाने के लिए एक घण्टे से भी ज्यादा समय
लगता था। आज फोरलेन की सड़कों के कारण यह दूरी दस मिनट में पूरी हो जाती
है। स्पोर्टस कालेज, जेल बाईपास के मार्ग भी फोरलेन हो चुके है। हार्बट
बांध एवं माधोपुर बांध के भी चैड़ीकरण की कार्यवाही चल रही है। गोरखपुर के
पाण्डेयहाता से आर्यनगर होते हुए धर्मशाला बाजार तक विरासत गलियारा का
निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। गोरखनाथ मंदिर से हडहवा फाटक
होते हुए एचएन सिंह चैराहा तक मंदिर मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल
रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नेपाल से लखनऊ जाने वाले लोगों को शहर
में आने की
जरूरत नही पड़ती है। अब वह जंगल कौड़िया से सीधे कालेसर होते हुए चले
जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहजनवा में अटल आवासीय विद्यालय बना है। प्रदेश का
पहला आयुष विश्वविद्यालय भटहट में बनकर तैयार हो चुका है। गोरखपुर जनपद
में एक लाख से अधिक लोगों को आवास योजना का लाभ मिल चुका है। प्रदेश में 56
लाख गरीबों को आवास की सुविधा का लाभ दिया गया। प्रदेश के 15 करोड़ लोग
फ्री में राशनए एक करोड़ से अधिक लोगों को 12 हजार सालाना की दर से
वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग पेंशन का लाभ, 22 लाख
बेटियों को मुख्यमंत्री सुमंगला योजना का लाभ, पौने पांच लाख बेटियों को
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लाभ दिया गया है। श्री योगी ने कहा
कि सामूहिक विवाह योजना में एक अप्रैल के बाद एक लाख
रुपये का अनुदान प्रदेश सरकार देने जा रही है। उन्होंने कहा कि कला के
संरक्षण और कलाकारों के सम्मान हेतु प्रदेश में एक फिल्म सिटी का निर्माण
किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार में विकास के
साथ विरासत का संरक्षण भी है। जनपद में बुढ़िया माई मंदिर, तरकुलहा देवी
मंदिर, मानसरोवर मंदिर, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर के साथ विभिन्न गुरुद्वारों के सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। आज उत्तर प्रदेश में अयोध्या,
काशी,मथुरा के तीर्थ स्थलों के विकास को देखकर दुनिया भर के लोग अभिभूत हो
जाते है। विरासत एवं विकास की यह यात्रा प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका
विकास” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। केंद्रीय ग्रामीण विकास
राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले आठ वर्षो में उत्तर प्रदेश
ने अभूतपूर्व विकास किया। उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास की एक नई
गाथा लिखी। राज्य के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उनकी रखवाली मुख्यमंत्री के
रूप में एक संत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आठ वर्ष पूर्व यहा
कोई भी उद्योगपति निवेश के लिए नहीं आता था, आज मुख्यमंत्री योगी के
नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक जिले में उद्योग की स्थापना हो रही है।
उन्होंने कहा कि आज उप्र में अपराधी, अपराध छोड़कर भाग रहे है। उन्होंने
कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण ही अयोध्या में राम मंदिर एवं वाराणसी
में काशी विश्वनाथ कोरीडोर का निर्माण संभव हुआ है। मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ गोरखपुर को एक माडल सिटी के रूप में विकसित करने का कार्य कर
रहे हैं। सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में हुए
अद्वितीय
कार्य से उप्र की चर्चा देश ही नहीं, पूरे विश्व में है। उनके सुशासन में
अब विकास, व्यवस्था और सुशासन ही बिरादरी रह गई है। प्रदेश की जनता योगी
आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री रूप में पाकर धन्य महसूस करती है। उन्होंने कहा
कि महाकुंभ के जरिये योगी ने पूरी दुनिया को बताया कि आस्था से
अर्थव्यवस्था को कैसे मजबूत किया जा सकता है। प्रदेश और गोरखपुर में विगत
आठ वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास और हासिल
उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ करने
के बाद यहां लगाए गए 20 विभागों, संस्थाओं के स्टालों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम स्थल पर सूचना विभाग की तरफ से एक विस्तृत गैलरी में विकास
प्रदर्शनी भी लगाई गई है। मुख्यमंत्री ने इस गैलरी का भ्रमण कर प्रदर्शित
विकासपरक उपलब्धियों को भी देखा। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के
उपलक्ष्य में जनसभा को संबोधित
करने से पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 50 दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल और
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपहार स्वरूप दिया और 25 दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल
और 25 को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने
ट्राइसाइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला
पंचायत अध्यक्ष साधना सिंहए महापौर डॉण् मंगलेश श्रीवास्तवए विधायक विपिन
सिंहए फतेह बहादुर सिंहए श्रीराम चौहानए राजेश त्रिपाठीए महेंद्रपाल सिंहए
प्रदीप शुक्लए सरवन निषादए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद रायए
जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारीए महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव आदि प्रमुख
रूप से उपस्थित रहे।
No comments