Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, March 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

CM साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान कर...

  

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। अब युवा पायलट बनने का भी सपना साकार कर सकते हैं। इसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने ये बातें रविवार को जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी में रायपुर के थ्री सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट्स से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने इससे पहले जशपुर में पहली बार शुरू हुए विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जशपुर अब केवल पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र नहीं, बल्कि विमानन प्रशिक्षण का नया हब भी बन रहा है। उन्होंने माइक्रो लाइट एयर स्क्वाड्रन विमान को देखकर तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैडेट्स को जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाए। इससे वे जिले के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से परिचित हो सकें। जशपुर में काजू, चाय पत्ती, नाशपाती और सेब की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है, जिससे यहां की कृषि को नया आयाम मिला है। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, उपस्थित थे। प्रशिक्षुओं को सात मार्च से विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विमान आकाश में उड़ान भरने के बाद सुरक्षित लैंड करता है, जिससे प्रशिक्षुओं को व्यवहारिक अनुभव मिलता है। रायपुर से बाहर पहली बार जशपुर जिले में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 100 कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

दिल्ली रवाना होने से पहले साय बोले निगम मंडलों में जल्द होगी...

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमं...

जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति...

राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग: ...

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्...

महाराष्ट्र मंडल ने किया सचिन तेंदुलकर का सम्मान

रायपुर मेयर मीनल चौबे ने MIC मेंबर की घोषणा की

विधायक ओंकार साहू नें ग्राम सोरम के फाग गीत समारोह में बजाय...